Showing posts with label priyanka Pandit. Show all posts
Showing posts with label priyanka Pandit. Show all posts

Saturday, 21 March 2015

Bhojpuri Hot Priyanka Pandit in Lagi Nahi Chhute Rama


भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका  पंडित जल्द ही नजर आने वाली है  निर्देशक जगदीश शर्मा की फिल्म लागी नाही छूटे रामा में ।   लागी नहीं छूटे रामा में प्रियंका नज़र आएंगी सुपर स्टार पवन सिंह और काव्या के साथ ।  लागी नाही छूटे रामा में प्रियंका एक चुलबुली लड़की के किरदार में हैं।  उन्होंने बताया हिंदी की कई बड़ी फिल्मो का निर्माण कर चुके जगदीश शर्मा की भोजपुरी फिल्म में काम करना उनके लिए काफी सम्मान की बात है। लागी नाही छुटे रामा के प्रस्तुतकर्ता हैं  आशु निहलानी और राज लालचंदानी । इस फिल्म का निर्माण क्राउन फिल्म्स और जगदीश शर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की पटकथा खुद तैयार किया है निर्देशक जगदीश शर्मा ने। फिल्म लागी नाही छुटे रामा की कहानी और संवाद तैयार किया है के.मनोज सिंह ने जबकि संगीत घुंघरु का है और गीतकार हैं अरविन्द तिवारी। उल्लेखनीय है की प्रियंका ने राजकुमार आर पांडे की फिल्म जीना तेरी गली से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात की थी लेकिन उसके बाद वह गुजराती फिल्मो में व्यस्त हो गयी थी।  एक साल के बाद उन्होंने जानेमन से  भोजपुरी फिल्म जगत में वापसी की थी। फिलहाल दंडनायक की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका की आने वाली फिल्मो में खेसारी लाल के हीरो नंबर १ , पवन सिंह के साथ विरासत आदि शामिल है।